हिमाचल न्यूज : कांग्रेस फेल, विकास ठप, जनता त्रस्त : सुखराम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : कांग्रेस फेल, विकास ठप, जनता त्रस्त : सुखराम

शिमला। भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार बदला बदली की भावना से काम करती है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस फेल, विकास ठप, जनता त्रस्त है और इस फेल सरकार के नेता जश्न मनाने चले है। इस सरकार को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की एक बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार का मामला सामने आया है। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने बस के चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है।

Advertisement

दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी के कर्मचारियों में वीरवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस की सरकार में ही हो सकता है जहां कांग्रेस के नेता केवल मात्र एक परिवार की भक्ति कर अपनी राजनीतिक रोटियां सकते है।
एक परिवार की इतनी भी क्या अंध भक्ति हो गई जिसको लेकर आप छोटे-छोटे लोगों को परेशान कर रहे है, पहले हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच तो शांत नहीं हुई अब चालक और परिचालकों पर भी जांच शुरू हो गई है।

सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य ठप है, केवल मात्र योजनाओं को बंद करने का काम चल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के नजरिए से हिमाचल पिछड़ रहा है, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है हिमाचल प्रदेश में इतना काम करने को है पर इस सरकार को उल्टी जांच बढ़ाने का कार्य ही है। इससे हिमाचल की छवि पूरे देश भर में खराब हो रही है और इससे मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंडली को कोई लेना देना नहीं है।

2 साल का जशन मानने चल रहे हैं, पर कांग्रेस के लोग एक भी उपलब्धि नहीं गिना पा रहे हैं, जब कांग्रेस पार्टी की फेल सरकार ने कुछ किया ही नहीं है तो जश्न किस बात का यह तो पूरा प्रदेश भी जानना चाहता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000