हिमाचल सरकार ने सात HAS अधिकारियों के तबादले किए, कार्मिक विभाग ने अधिसूचना की जारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार ने सात HAS अधिकारियों के तबादले किए, कार्मिक विभाग ने अधिसूचना की जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलन और शिमला सहित कई जिलों में नई तैनातियां
प्रदेश सरकार ने सोमवार को सात एचएएस अधिकारियों की ट्रांसफर एवं नियुक्ती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग ने एचएएस अधिकारियों की ट्रांसफर एवं नियुक्ती की अधिसूचना जारी कर यह आदेश लागू कर दिए हैं। इन तबादलों को जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है, जिसमें चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलन और शिमला सहित कई जिलों में नई तैनातियां हुई हैं। अधिसूचना के अनुसार, 2024 बैच के एचएएस अधिकारी अंकुर ठाकुर को एसडीएम चुराह तीसा, चंबा से स्थानांतरित कर ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम बद्दी जिला सोलन नियुक्त किया गया है। इसी तरह 2025 बैच के एचएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी, लाहौल-स्पीति केलांग भेजा गया है और वे कल्याणी गुप्ता को इस अतिरिक्त प्रभार से राहत देंगे।
वहीं, 2025 बैच के एचएएस अधिकारी विवेक कुमार नेगी को ज्वाइंट कमिश्नर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग शिमला लगाया गया है, जहां वे संजय कुमार से अतिरिक्त कार्यभार लेंगे। 2025 बैच के एचएएस अधिकारी राजेश कुमार को एसडीएम भरमौर चंबा की जिम्मेदारी दी गई है और 2016 बैच के एचएएस अधिकारी कुलबीर सिंह राणा को इस प्रभार से राहत मिलेगी। 2025 बैच के एचएएस अधिकारी जगदीश चंद को एडीएम काजा जिला लाहौल-स्पीति तैनात किया गया है, जबकि 2021 बैच की एचएएस अधिकारी शिखा इस अतिरिक्त चार्ज से मुक्त होंगी। प्रदेश सरकार ने 2025 बैच के एचएएस अधिकारी चेतन चौहान को एसडीएम चुराह तिस्सा, जिला चंबा नियुक्त किया गया है। वहीं 2025 बैच के एचएएस अधिकारी संजीत शर्मा को असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर अर्की, जिला सोलन भेजा गया है और 2015 बैच के एचएएस अधिकारी नरेंद्र कुमार-दो इससे मुक्त ह

Advertisement

#HimachalNews #HAS #TransferOrders #PersonnelDepartment #GovernmentNotification #Bureaucracy #BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000