हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में किया अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, छह जिलों में HPS अधिकारी बने SP – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में किया अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, छह जिलों में HPS अधिकारी बने SP

[MADAN SHARMA]

 

हिमाचल सरकार ने पहली बार एक साथ छह जिलों में एचपीएस अधिकारियों को एसपी के पद पर तैनाती दी है। इनमें एचपीएएस अधिकारी मदन लाल को एसपी कुल्लू, बलबीर सिंह को एसपी हमीरपुर, सुशील कुमार को एसपी किन्नौर, विनोद कुमार को एसपी बद्दी, विजय कुमार को एसपी चंबा, कुलभूषण वर्मा को एसपी नूरपुर के पद पर तैनात कियागया है। इसके अलावा एचपीएस अधिकारी भूपिंदर सिंह को एसपी पीटीसी डरोह लगाया गया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को अपने कार्यकाल का सबसे बड़ा फेरबदल पुलिस विभाग में करते हुए 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी तबादला आदेशों के मुताबिक हिमाचल कैडर के 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी को एडीजी (कारागार एवं सुधार सेवाएं), शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। आईजी प्रेम कुमार ठाकुर को पुलिस अकादमी, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान, शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

डीआईजी डा. डीके चौधरी को पीटीसी डरोह से बदलकर डीआईजी साइबर क्राइम धर्मशाला के पद पर नियुक्त किया है। आईपीएस अधिकारी डीआईजी अनुपम शर्मा को स्टेट सीआईडी में डीआईजी क्राइम के पद पर नियुक्त किया है। आईपीएस रंजना चौहान को राज्य मानवाधिकार आयोग और डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन एवं आईपीएस अधिकारी मानव वर्मा को एसपी (अनिवार्य प्रतीक्षा अधिकारी), पुलिस मुख्यालय शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस अभिषेक यादव को एसपी चंबा से बदलकर एआईजी पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक रतन को एसपी पुलिस जिला नूरपुर से बदलकर एसपी कांगड़ा बनाया गया है।

अभिषेक एस एसपी किन्नौर को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय शिमला, सचिन हिरमथ को एसपी स्टेट विजिलेंस मंडी, अभिषेक को एएसपी शिमला, अदिति सिंह को एसपी स्टेट विजिलेंस धर्मशाला, गौरवजीत सिंह को डीएसपी नादौन तथा मेहर पंवार को एएसपी शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। एचपीएस अधिकारियों के तबादलों की बात की जाए तो दिनेश कुमार को एएसपी स्टेट सीआईडी, शिमला, बद्री सिंह को एएसपी सैकेंड आईआरबीएन सकोह, सागर चंदर को एएसपी सिक्स आईआरबीएन धौलाकुलां, अमित शर्मा को एएसपी फस्र्ट आईआरबीएन वनगढ़, नरेंद्र कुमार को एएसपी सिरमौर, राजेश कुमार को फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, अजय कुमार को एएसपी स्टेट विजिलेंस सिरमौर, नरवीर सिंह राठौर को एएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला, राजेंद्र सिंह को एएसपी कांगड़ा, मनोज कुमार को एएसपी फस्र्ट आईआरबीएन बनगढ़, अभिमन्यु वर्मा को एएसपी मंडी, रेणु कुमार को एएसपी एएनटीफ कांगड़ा, तरणजीत सिंह को एएसपी स्टेट विजिलेंस बिलासपुर, नवदीप सिंह को एएसपी स्टेट सीआईडी शिमला, ब्रह्मदास को एएसपी विजिलेंस कांगड़ा, योगेश रोलटा को एएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, भोपेंद्र सिंह बरागटा को एएसपी स्टेट सीआईडी मंडी बनाया गया है। इसी तरह एचपीएस अधिकारी मुनिश दधवाल को एएसपी स्टेट विजिलेंस हमीरपुर, रतन सिंह को कमांडेट होमगार्ड हैडक्वार्टर शिमला, प्रताप सिंह को डीएसपी सिक्स आईआरबीएन धौलाकुआं, जतिंदर कुमार को डीएसपी बीबीएमबी तलवाड़ा, हरीश कुमार शर्मा को डीएसपी फस्र्ट बटालियन जुन्गा, योगेश दत्त को डीएसपी विजिलेंस बद्दी, कमल किशोर को डीएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, बलदेव दत्त को डीएसपी चंबा, अनिल कुमार को डीएसपी परवाणू, अरुण मोदी को डीएसपी विजिलेंस सोलन, प्रतिभा चौहान को डीएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, करण सिंह गुलेरिया को डीएसपी क्राइम स्टेट सीआई धर्मशाला, गुलशन नेगी को डीएसपी शिमला सिटी, संजय शर्मा को डीएसपी दाड़लाघाट, अनिल कुमार-पांच को डीएसपी अंब, रमाकांत ठाकुर को डीएसपी फस्र्ट आईआरबीएन ऊना, तिलक राज को प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा एचपीएस अधिकारी सुधा सुद को डीएसपी देहरा, सिद्दरह शर्मा को डीएसपी हैड क्वार्टर सिरमौर, अजय कुमार-तीन को डीएसपी ठियोग, विजय कुमार को डीएसपी विजिलेंस कुल्लू, मुकेश कुमार को पीटीसी डरोह, कैलाश चंद को डीएसपी एसडीआरएफ धर्मशाला, सुनील कुमार को डीएसपी संगड़ाह, संजय कुमार को डीएसपी/चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एचपीयू शिमला के पद पर तैनात किया है। वहीं, एचपीएस अधिकारी राजीव मैहता को डीएसपी फोर्थ आईआरबीएन जंगल बेरी, शेर सिंह-दो को डीएसपी चुवाड़ी, अनिल ठाकुर-आठ को डीएसपी विजिलेंस किन्नौर, संदीप शर्मा को डीएसपी विजिलेंस शिमला, गौरी दत्त को डीएसपी एसडीआरएफ जुन्गा, हरनाम सिंह को डीएसपी रामपुर, रीटा देवी को डीएसपी थर्ड आईआरबीएन पंडोह, मानवेंद ठाकुर को डीएसपी शिमला, नरेश कुमार को डीएसपी विजिलेंस एसआईयू शिमला, विजय कुमार को डीएसपी पांवटा साहिब, संदीप शर्मा को डीएसपी कांगड़ा, चंद किशोर को डीएसपी करसोग तथा योगराज को डीएसपी बद्दी लगाया गया है।

चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

शिमला। प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इनमें हिमाचल कैडर के 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजी स्टेट सीआईडी ज्ञानेश्वर सिंह को एडीजीपी एसटीएफ और हिमाचल कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी बिमल गुप्ता को आईजीएपीटी, डीआईजी गुरदेव चंद शर्मा को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर, डीआईजी सौम्या सांबशिवन को प्रिंसीपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।#HimachalPoliceReshuffle
#BiggestTransfer2025
#HPSasSP
#IPSandHPSTransfers
#LawAndOrderHimachal
#CMsukhuAdministration
#PoliceReforms
#GovernanceUpdate
#HimachalAdministration
#SecurityLeadership

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000