भारत केसरी टीवी

दिल्ली बयूरो रिपोर्ट 20 जनवरी

Advertisement

रॉयल नेवी का खुले समुद्र में विचरण करने वाला एक अपतटीय गश्ती जहाज एचएमएस स्पाई 17 से 27 जनवरी 2024 तक कोच्चि की सद्भावना यात्रा पर है। इस युद्धपोत के आगमन पर भारतीय नौसेना के बैंड द्वारा इसका धूमधाम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोच्चि में पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच कार्य क्षेत्र से संबंधित व सामूहिक स्तर की बातचीत तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। रॉयल नेवी के कर्मियों ने आईएनएस सुनैना का दौरा किया और दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य तथा पारस्परिकता बढ़ाने की दिशा में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा किया। जहाज एचएमएस स्पाई के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर पॉल कैडी ने दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशंस) कमांडर सर्वप्रीत सिंह से भेंट की और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

Advertisement

समुद्री प्रशिक्षण मुख्यालय (एचक्यूएसटी) की एक टीम ने रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा के दौरान इस जहाज पर बल के सुरक्षा प्रयासों, हो सकने वाली क्षति पर नियंत्रण और अग्निशमन उपायों हेतु प्रशिक्षण मॉड्यूल का संचालन किया। इस तरह के अभ्यासों से समुद्री प्रशिक्षण मुख्यालय तथा एचएमएस स्पाई की टीमों को दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा अपनाई जाने वाली सामरिक प्रक्रियाओं एवं कार्य प्रणालियों को समझने में मदद मिली। पेशेवर तरीके से हुए इस आदान-प्रदान ने समुद्री सुरक्षा और प्रशिक्षण में आपसी सहयोग के महत्व पर बल देते हुए नौसेना को सशक्त करके साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं की प्रतिबद्धता का उदाहरण दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000