संजौली में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर हमला, सिगरेट पीने से रोका तो नशे में धुत शख्स ने की मारपीट – भारत केसरी टीवी

संजौली में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर हमला, सिगरेट पीने से रोका तो नशे में धुत शख्स ने की मारपीट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

शिमला के संजौली में सिगरेट पीने से मना करने पर एक व्यक्ति द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर शाम उस समय हुई जब संजौली पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल सुनील अपनी नियमित ट्रैफिक ड्यूटी पर संजौली स्थित एचआरटीसी कार्यालय के समीप तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल सुनील ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीते देखा। उन्होंने उस व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान न करने की हिदायत दी। इस पर उस व्यक्ति ने सिगरेट फेंक दी और वहां से संजौली चौक की ओर चला गया। लेकिन कुछ समय बाद वही व्यक्ति वापस आया और अचानक कांस्टेबल सुनील पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान संदीप निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान वह शराब के नशे में धा
कांस्टेबल द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार हमलावर ने कांस्टेबल सुनील को घूंसे मारे और उन्हें घसीटते हुए दावत होटल की ओर ले गया। इस दौरान पुलिस कर्मी ने खुद को बचाने का प्रयास किया, फिर भी उसे चोटें आईं। मौके पर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस थाना संजौली को दी गई,#ShimlaNews
#SanjauliIncident
#TrafficPoliceAttack
#PublicSmokingBan
#LawAndOrder
#HimachalPolice
#DrunkAssault
#DutyDuringAttack
#CrimeUpdate
#HimachalPradesh

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000