हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग: सुधीर शर्मा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग: सुधीर शर्मा

  1. सोलन बयूरो सुभाष   शर्मा   23/02/2026
  2.   हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग: सुधीर शर्माº

“दाल में कुछ काला है” — रेड को राजनीतिक रंग देना कांग्रेस की मंशा उजागर करता है

Advertisement

 

Advertisement

शिमला: भाजपा नेता सुधीर शर्म ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित प्रतिनिधि आरडीजी (Revenue Deficit Grant) की मांग करने गए थे या किसी और उद्देश्य से, क्योंकि घटनाक्रम ने कई शंकाएं खड़ी कर दी हैं।

Advertisement

सुधीर शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली गया था, जहां कांग्रेस आलाकमान नेताओं से आरडीजी के मुद्दे पर चर्चा की जानी थी। ऐसे समय में इस तरह की कार्रवाई होना कई सवालों को जन्म देता है और “दाल में कुछ काला है” जैसी स्थिति प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस “आग में घी डालने” का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के बयानबाजी करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है और यह “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसी स्थिति पैदा कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है, इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास कायम रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000