हिमाचल: व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य, हर बस अड्डों और टैक्सी स्टैंड भी रहेगी व्यवस्था – भारत केसरी टीवी

हिमाचल: व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य, हर बस अड्डों और टैक्सी स्टैंड भी रहेगी व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया है। आज से अगर व्यावसायिक वाहनों पर डस्टबिन नहीं मिले तो 10,000 रुपये का जुर्माना होगा। प्रवेश और शहरों की एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग होगी।

Advertisement

 

सरकार ने हिमाचल के हर बस अड्डों और टैक्सी स्टैंड पर दो कूड़ादान रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एक में गीला और दूसरा सूखा कूड़ा डाला जाएगा। निजी वाहन मालिकों को डस्टबिन रखना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन वाहन मालिकों को भी कूड़ा सड़क में नहीं फेंकना होगा। अगर ऐसा करते है तो उन्हें जुर्माना लगेगा।

 

परिवहन निगम के चालक को स्टोपेज पर बस खड़ी कर डस्टबिन खाली करवाना होगा। बुधवार से निरीक्षण भी किया जा इसमें देखा जाएगा कि लोग नियम का पालन कर रहे नहीं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई अमल में जाएगी। पर्यटन स्थलों में भी कूड़ेदान रखने को कहा गया है।बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले व्यावसायिक हर कहीं सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं और की सफाई करने के बाद कूड़ा जंगल या सड़कों में फेंक हैं। इससे पर्यटन स्थलों में गंदगी फैल रही है। इसलिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश नॉन बायोडिग्रेडेबल गारबेज कंट्रोल एक्ट में जुर्माने का प्रावधान कर दिया है। हिमाचल की परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में भी कूड़ादान रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000