हिमाचल: रेरा के पूर्व चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी पर सरकारी फंड से सेब बांटने के आरोप, रिकॉर्ड मांगा गया – भारत केसरी टीवी

हिमाचल: रेरा के पूर्व चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी पर सरकारी फंड से सेब बांटने के आरोप, रिकॉर्ड मांगा गया

हिमाचल प्रदेश में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी पर सरकारी कोष से लाखों रुपये के सेब वितरित करने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर सरकार ने रेरा कर्मचारियों से विस्तृत रिपोर्ट और संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, श्रीकांत बाल्दी के कार्यकाल के दौरान राजस्थान और केंद्र सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सेब की पेटियां भेजी गई थीं। आरोप है कि वर्ष 2020 से लगातार तीन वर्षों तक केंद्र और राज्य सरकारों के सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी ये महंगे सेब उपहारस्वरूप दिए गए। सेब की खरीद हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद, विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) से की गई थी, जिसमें रॉयल और गोल्डन वैरायटी के उच्च गुणवत्ता वाले सेब शामिल थे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है, जिसके चलते सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वास्तविकता की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000