हिमाचल में हंगामा: चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से बदसलूकी, गुस्साए स्टाफ ने गेट पर किया चक्का जाम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में हंगामा: चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से बदसलूकी, गुस्साए स्टाफ ने गेट पर किया चक्का जाम

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

आउटसोर्स कर्मचारियों ने चंबा में मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के मुताबिक बीती रात एक मरीज के रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर दी। इतने पर भी उनका मन न भरने पर आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। चिकित्सक के साथ हुए अभद्र व्यवहार और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने के विरोध स्वरूप उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया।

Advertisement

 

मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर आउटसोर्स कर्मियों की ओर से किए गए चक्का जाम से वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा कर्मियों की ओर से किए गए चक्का जाम का समर्थन करते हुए मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी उनके साथ चक्का जाम में शामिल हो गया। चक्का जाम होने से बालू से होकर मेडिकल कॉलेज चंबा का रूख करने वाले बाइक सवारों और छोटे वाहन चालकों की भी दिक्कतें काफी बढ़ी। खबर लिखे जाने तक आउटसोर्स कर्मियों ने चक्का जाम खत्म नहीं किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000