हिमाचल में भूली-बिसरी अमीरी: 10.75 लाख खातों में 352 करोड़ पड़े धूल फांकते, RBI चला रहा खोज अभियान – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में भूली-बिसरी अमीरी: 10.75 लाख खातों में 352 करोड़ पड़े धूल फांकते, RBI चला रहा खोज अभियान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

पौने 11 लाख खातों में रखी रह गई उम्र भर की जमा पूंजी, निजी खातों में ही जमा हैं 311 करोड़
हिमाचलियों पर अमीरी की खुमारी इस कद्र भारी है कि वे बैंकों में साढ़े तीन अरब से ज्यादा की रकम रखकर भूल गए हैं। बीते 10 सालों से इस पैसे को लेने के लिए किसी ने बैंक की चौखट नहीं लांघी है। यह सारा पैसा भारतीय रिर्जव बैंक के पास पहुंच गया है। आरबीआई इसी पैसे के मालिकों को ढूंढने के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान तक चला रहा है, लेकिन आलम यह है कि पहाड़ में अमीरी का सम्राज्य कायम है। प्रति व्यक्ति सालाना आय अढ़़ाई लाख से ज्यादा हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है और हिमाचल अमीर राज्यों की श्रेणी में छठे स्थान पर पहुंच गया है। अमीरी की इसी खुमारी में हिमाचली बैंकों में ही 352 करोड़ से ज्यादा की राशि रखकर भूल गए हैं। यह सारी धन राशि निजी खातों सहित करंट अकाउंट और एफडी में जमा हुआ है। बीते दस सालों से इस पैसे को लेने को कोई बैंक तक आया ही नहीं है। पर्सनल खातों में ही कुल 311 करोड़ में ही पड़ा हुआ है। आरबीआई के निर्देशों के बाद यह खुलासा हुआ है कि 10 लाख 77428 खातों में कुल 352 करोड़ 52 लाख रुपए रखे हुए हैं।
इसमें सबसे रोचकता यह है कि 311 करोड़ तो लोगों के निजी खातों में ही रखे हुए हैं और बीते कई सालों से इन खातों को कोई चला भी नहीं रहा है और न ही खातों में कोई लेन-देन किया जा रहा है। हिमाचल में बढ़ती अमीरी की खुमारी मंडयालों के सिर चढ़ कर बोल रही है। मंडी जिला में ही 39 करोड़ 59 लाख रुपए बैंक खातों में रखे हुए हैं। इस पैसे के मालिक कौन हैं? बैंक तो जानता है, लेकिन जिनका यह पैसा है वह इसे सालों से भूल बैठे हैं। मंडी में ही 138176 बैक खातों में साढ़े 39 करोड़ से ज्यादा की राशि#HimachalNews
#UnclaimedDeposits
#RBIAlert
#BankAccounts
#ForgottenMoney
#FinancialAwareness
#HimachalEconomy
#MandiDistrict
#BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000