मंडी से मनाली फोरलेन पर दोनों दिशाओं के लिए वन-वे ट्रैफिक सुचारु- उपायुक्त – भारत केसरी टीवी

मंडी से मनाली फोरलेन पर दोनों दिशाओं के लिए वन-वे ट्रैफिक सुचारु- उपायुक्त

मंडी आरती शर्मा 21 अगस्त।

Advertisement

कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय उच्चमार्ग के मंडी से कुल्लू भाग में भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण फोरलेन मार्ग बार-बार बाधित होने के बावजूद इस मार्ग पर यातायात सुचारू करने में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय स्तर पर मंडी सदर एवं बालीचौकी के एसडीएम निरंतर वस्तुस्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग के मंडी–कुल्लू भाग पर वन-वे ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही मंडी से कुल्लू तथा कुल्लू से मंडी दोनों दिशाओं में केवल एक-तरफ़ा (One-Way) व्यवस्था के तहत ही संचालित की जा रही है।

Advertisement

उन्होंने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि केवल अत्यावश्यक कार्य होने पर ही इस मार्ग पर यात्रा करें। उपायुक्त ने कहा कि मार्ग पर भूस्खलन की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से मौसम व सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही घर से निकलें और अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करना सभी के हित में है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि फोरलेन के इस प्रभावित क्षेत्र में मंडी जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां मोबाइल चिकित्सा जांच वाहन का संचालन किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों एवं भोजन की दरें नियंत्रित रखने के लिए भी आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। मेरठ जिला से कुल्लू सेब लेने आए नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण रात से जाम में फंसे हैं। यहां खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होने से थोड़ी राहत मिली है। एक अन्य ट्रक चालक बलविंदर सिंह ने बताया कि वह लेह जा रहे हैं। ट्रैफिक जाम के कारण यहां पंडोह के समीफ रूकना पड़ा है। यहां खाने की सुविधा है और इसकी दरें भी ठीक हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000