कसौली से सटी ग्राम पंचायत नाहरी के मंझला मध्याना के जंगल में तेंदुए का हमला, सांभर की मौत – भारत केसरी टीवी

कसौली से सटी ग्राम पंचायत नाहरी के मंझला मध्याना के जंगल में तेंदुए का हमला, सांभर की मौत

सोलन मदन शर्मा 16 दिसंबर

Advertisement

सोलन जिले के कसौली से सटी ग्राम पंचायत नाहरी के मंझला मध्याना गांव के जंगल क्षेत्र में तेंदुए ने एक सांभर का शिकार कर लिया। सोमवार सुबह बावड़ी के समीप से कंपनी की ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति की नजर घायल सांभर पर पड़ी, जिसकी सूचना तुरंत कसौली पुलिस को दी गई।

Advertisement

पुलिस द्वारा वन विभाग को अवगत कराए जाने के बाद वन रक्षक के नेतृत्व में वन मित्रों और अन्य कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही सांभर ने दम तोड़ दिया था।

Advertisement

वन रक्षक ने घटना की जानकारी वन खंड अधिकारी पट्टा को दी। इसके बाद सांभर के शव को पिकअप वाहन के माध्यम से पट्टा ले जाया गया, जहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे दफना दिया गया। वन विभाग के अनुसार तेंदुए के घायल होने की भी सूचना मिली थी और उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000