मुख्यमंत्री ने चार नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा को मिलेगा लाभ – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने चार नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा को मिलेगा लाभ

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने आज ओक ओवर, शिमला से चार नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस HDFC Bank द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत उपलब्ध करवाई गई हैं।

इन एंबुलेंसों को सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय पहल के लिए एचडीएफसी बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेंगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री Dhani Ram Shandil, विधायक Sanjay Awasthy, Anuradha Rana, Harish Janartha सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000