हिमाचल में बड़ा फैसला: सालाना 6 लाख से अधिक कमाने वालों का सस्ता राशन बंद, 5 लाख कार्ड होंगे ब्लॉक – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बड़ा फैसला: सालाना 6 लाख से अधिक कमाने वालों का सस्ता राशन बंद, 5 लाख कार्ड होंगे ब्लॉक

[MADAN SHARMA]

 

 

हिमाचल प्रदेश के उन लोगों के बड़ी खबर है जिनकी सालाना कमाई छह लाख से ज्यादा है। अब इन लोगों को उचित मूल्य की दुकानों में सस्ता राशन नहीं मिलेगा
हिमाचल प्रदेश में साल में छह लाख से अधिक कमाने वाले लोग उचित मूल्य की दुकानों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) योजना में सस्ते राशन का लाभ नहीं ले पाएंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में बीपीएल, अंत्योदय और आईआरडीपी सहित अन्य वर्गों में सस्ते राशन का लाभ ले रहे लोगों को सूची से हटाया जा रहा है।
विभाग को उपभोक्ताओं की यह जानकारी केंद्र से प्राप्त हुई है। इसके बाद प्रदेश में कार्डों को ब्लॉक करने का कार्य जोरों पर चला है। प्रदेश में पांच लाख के करीब लोगों को सस्ते राशन से हटाया जाएगा। केंद्र की ओर से जारी सूची में दो हेक्टेयर जमीन वाले, पक्के मकान वालों, लंबे समय से राशन न लेने वाले, सालाना छह साल से अधिक टर्नओवर करने, दो या चार पहिया वाहन रखने वाले और जीएसीटी देने वाले लोगों को इसमें शामिल किया गया हैHimachalNews
#RationUpdate
#NFSA
#FoodSecurity
#GovtDecision
#BreakingNew

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000