परवाणू में चोरी की वारदात: पुलिस ने 5 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद – भारत केसरी टीवी

परवाणू में चोरी की वारदात: पुलिस ने 5 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

परवाणू में चोरी की वारदात: पुलिस ने 5 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Advertisement

सोने और चांदी के आभूषण तथा नकदी (कुल मूल्य ₹64,000) के परवाणू में कार से चुराने के मामले में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि दिनांक 27-01-2025 को सेक्टर-4, परवाणू की

Advertisement

एक महिला ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 26-01-2025 को वह अपनी कार में अपने बच्चों को ट्यूशन के लिए एस.आर. एकेडमी, परवाणू छोड़ने गई थी। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और बच्चों के साथ एकेडमी के अंदर चली गईं। इस दौरान उनका पर्स, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण तथा नकदी (कुल मूल्य ₹64,000) थे, गाड़ी में ही रह गया। गाड़ी को लॉक करना वे भूल गई थीं। जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचीं, तो पर्स गायब था।

Advertisement

इस सूचना पर पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों, रोशन कुमार (उम्र 19 वर्ष), पुत्र श्री हरी राम, निवासी बसरिया, तहसील सुपौल, जिला दरभंगा, बिहार, और सचिन कुमार (उम्र 21 वर्ष), पुत्र श्री उदयपाल, निवासी उम्रगांव, जिला बकौन, उत्तर प्रदेश, को घटना के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, एक अन्य नाबालिग आरोपी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement

आरोपियों के पास से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को आज, दिनांक 28-01-2025, को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी परवाणू में अपने परिजनों के साथ झुग्गियों में रहते हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000