बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR, पुलिस जांच शुरू – भारत केसरी टीवी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR, पुलिस जांच शुरू

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर 8 जुलाई 2026 को बदरीनाथ थाने में एफआईआर संख्या 0006 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता की जानकारी सामने आने के बाद बीकेटीसी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि प्रमोद नौटियाल ने सुबह लगभग 9:00 से 9:30 बजे के बीच कथित रूप से मंदिर की धनराशि अनधिकृत रूप से उठाई।
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने 7 जुलाई को प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। समिति का कहना था कि उन्हें पद पर बनाए रखने से निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है।
अब पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला विभागीय कार्रवाई से आगे बढ़कर आपराधिक जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000