हिमाचल में नवंबर में होंगे बड़े प्रशासनिक फेरबदल, बदले जाएंगे लंबे समय से तैनात डीसी और एसपी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में नवंबर में होंगे बड़े प्रशासनिक फेरबदल, बदले जाएंगे लंबे समय से तैनात डीसी और एसपी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लंबे समय से जिलों में तैनात उपायुक्तों (डीसी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का फोकस उन जिलों पर है जहां उपायुक्त और एसपी दो साल या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं।
हिमाचल प्रदेश में नवंबर का महीना प्रशासनिक हलचल लेकर आने वाला है। राज्य सरकार ने लंबे समय से जिलों में तैनात उपायुक्तों (डीसी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से चर्चा कर कार्मिक विभाग इस संबंध में सूची बनाने में जुट गया है। फेरबदल नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकता है। सरकार का फोकस उन जिलों पर है जहां उपायुक्त और एसपी दो साल या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब जिलों में नए ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ अधिकारी भेजे जाएंगे, ताकि विकास योजनाओं को समय पर लागू किया जा सके और प्रशासनिक तंत्र में नई सक्रियता आए।
प्रदेश के कुल 12 जिलों में से लगभग आधे जिलों में अधिकारी 2023 या उससे पहले से कार्यरत हैं। इन अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ कुछ जिलों में प्रशासनिक प्रदर्शन और जनता से फीडबैक को भी आधार बनाया जा रहा है।#HimachalAdministration #IASTransfer #IPSPosting #HimachalNews #SukhvinderSinghSukhu #DCTransfer #SPTransfer #AdministrativeReforms

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000