हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक कोहरा व शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 24 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 20 जनवरी तक ऊना और कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिले के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर व जमीन पर पाला पड़ने की स्थिति जारी रहने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान  बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

Advertisement

ऐसे में सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। हालांकि, गुरुवार को मैदानी जिलों में कोहरे व ठंड से कुछ राहत मिली और धूप खिली। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में दो सप्ताह के बाद गुरुवार सुबह से धूप खिली। सुबह से लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। लोगों को भारी ठंड और कोहरे से छुटकारा मिला है। इससे पहले यहां पर दोपहर को मात्र एक घंटे के लिए ही धूप निकल रही थी। सबसे ज्यादा प्रभावित यहां के उद्योग हो रहे थे। क्योंकि उनका कच्चा और तैयार माल पहुंचने में देरी हो रहे थी। शिमला में भी मौसम साफ रहा।

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000