ब्रेकिंग न्यूज: जंगल से पकड़ी अवैध शराब की 135 पेटियां – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: जंगल से पकड़ी अवैध शराब की 135 पेटियां

जोगिंदरनगर। जोगिंदरनगर पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शराब की 135 पेटियां और 3 पेटियां बीयर बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब अढाई बजे जब एएसआई लालचंद और उनके सहकर्मी मुनीष कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान गुम्मा बाजार में शराब के ठेके के पास तीन लोगों से उनकी मुलाकात हुई, जिन्होंने पुलिस की गाड़ी को देखकर रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब से भरा हुआ एक टैंपो घटासनी की ओर गया है। एएसआई लाल चंद और उनकी टीम ने टैंपो की तलाश की, लेकिन घटासनी में टैंपो नहीं मिला। इसके बाद गुम्मा से खारसा जाने वाले लिंक रोड पर चीड़ के जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर गत्ते की पेटियां पाई गईं, जिनमें अवैध शराब की 135 पेटियां और 3 पेटियां बीयर थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000