भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने माननीय राज्यपाल से की भेंट

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 01 अप्रैल:2025

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने आज हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से राजभवन में भेंट की और उन्हें उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement

इस दौरान तरसेम भारती ने राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल जी का प्रशासनिक अनुभव, समाजसेवा के प्रति समर्पण और प्रदेश के विकास के प्रति उनकी नीतियाँ सराहनीय हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

Advertisement

तरसेम भारती ने माननीय राज्यपाल को भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में झुग्गी-झोंपड़ी व गरीब तबके के लोगों के कल्याण हेतु सरकार से और अधिक योजनाएँ लागू करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

Advertisement

माननीय राज्यपाल ने तरसेम भारती को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया और प्रदेश के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान की सराहना की।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000