हिमाचल में काली फिल्म वालों पर सख्ती… जानिए पहली और दूसरी बार कितना लगेगा जुर्माना – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में काली फिल्म वालों पर सख्ती… जानिए पहली और दूसरी बार कितना लगेगा जुर्माना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों के शीशों पर काली फिल्म या अंदर काले पर्दे लगाने को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 100(2) तथा सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के नियम 100 के तहत वाहनों के शीशों पर अत्यधिक काली फिल्म या पर्दे लगाने वालों के चालान करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन के फ्रंट विंडशील्ड पर कम से कम 70 प्रतिशत विजिबिलिटी और साइड विंडो पर 50 प्रतिशत विजिबिलिटी होना अनिवार्य है।

Advertisement

 

Advertisement

इससे कम विजिबिलिटी होने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यदि किसी वाहन में निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म पाई जाती है तो मौके पर ही चालान किया जा सकता है और काली फिल्म को हटाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अवैध काली फिल्म या पर्दे न लगाएं, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 100(2) तथा सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के नियम 100 के तहत वाहनों के शीशों पर अत्यधिक काली फिल्म या पर्दे लगाने पर पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 1500 रुपये के चालान का प्रावधान है। पुलिस कर्मियों को मौके पर ही काले पर्दे नष्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वाहन मालिक इनका दोबारा इस्तेमाल न करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000