हिमाचल में ऑयल टैंकर से गोवंश की तस्करी का पर्दाफाश, एक बैल मृत, चालक फरार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में ऑयल टैंकर से गोवंश की तस्करी का पर्दाफाश, एक बैल मृत, चालक फरार

स्वारघाट, मदन शर्मा 24 जुलाई 2025:

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में गोवंश तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ऑयल टैंकर में गाय और बैलों को छुपाकर ले जाया जा रहा था। स्वारघाट पुलिस ने पंजाब सीमा से सटे गरामोड़ा स्थित आरटीओ बैरियर पर एक इंडियन ऑयल टैंकर को जांच के दौरान रोका, जिसमें तीन गाय और पांच बैल जीवित अवस्था में पाए गए, जबकि एक बैल मृत मिला।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार तड़के वाहनों की रूटीन जांच के दौरान इस टैंकर को रोका गया। टैंकर की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आरटीओ कर्मियों ने स्वारघाट थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब टैंकर खोला तो उसमें गोवंश भरा हुआ था।

Advertisement

इस दौरान टैंकर का चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। जिंदा मिले सभी गोवंश को प्राथमिक चिकित्सा के बाद पास की गोशाला में भेज दिया गया है।

Advertisement

टैंकर हरियाणा नंबर का, मालिक की पहचान हुई
पुलिस जांच में पता चला है कि यह टैंकर हरियाणा पंजीकरण का है और इसके मालिक की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए स्वारघाट थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच की जा रही है।

पुलिस की सतर्कता से बची कई निर्दोष जानें, तस्करों की तलाश तेज

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000