हिमाचल में आधुनिक शहरी ढांचा विकसित करने की तैयारी, कर्नाटक मॉडल से मिलेगी सीख – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में आधुनिक शहरी ढांचा विकसित करने की तैयारी, कर्नाटक मॉडल से मिलेगी सीख

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु के शहरी विकास मॉडल का अध्ययन करेगा हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु का दौरा कर कर्नाटक के शहरी विकास विभाग, स्मार्ट सिटी मिशन और ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न शहरी विकास पहलों की समीक्षा की।

दौरे के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत विकसित शहरी प्रशासन एवं आधारभूत ढांचा मॉडलों का अध्ययन किया। उन्होंने इन कार्यों को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए देश में सुनियोजित शहरी विकास के बेहतरीन उदाहरणों में शामिल बताया।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कर्नाटक की वर्तमान सरकार ने शहरी विकास क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और इनमें से कई पहलें अन्य राज्यों के लिए उपयोगी मॉडल साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास विभाग, नगर निगमों और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही कर्नाटक का दौरा करेगा, ताकि इन पहलों का विस्तार से अध्ययन कर राज्य में उपयुक्त तकनीकों और शहरी प्रबंधन प्रणालियों को अपनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि शहरी चुनौती निधि (Urban Challenge Fund) के तहत केंद्र सरकार से विभिन्न प्रस्तावों की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही राज्य में पहले से चल रही परियोजनाओं को भी तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सुनियोजित और सतत शहरी विकास सुनिश्चित हो सके।

इससे पूर्व मंत्री ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भी मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश में विकास गतिविधियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बैठक में कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000