हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, दूसरी बार आया डराने वाला ईमेल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, दूसरी बार आया डराने वाला ईमेल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल फिर से प्राप्त हुआ है। यह ईमेल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आइडी पर प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में बम एवं आरडीएक्स रखने का जिक्र किया गया। इसके बाद शिमला पुलिस की ओर से निर्धारित एसओपी के अनुसार सर्च अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड के साथ साथ आधुनिक उपकरणों के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन तलाशी के दौरान कुछ भी ऐसा प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, इस बारे में पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और अब आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल के आधार पर दर्ज किया गया है। यह ईमेल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था।
इस ईमेल में अफवाह और झूठी जानकारी फैलाते हुए दावा किया गया कि उच्च न्यायालय परिसर के भीतर और आसपास बम एवं आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं, जिन्हें विस्फोट करने की योजना है। इसके अलावा ईमल में तमिलनाडु की डीएमके सरकार का भी नाम था। साथ ही कुछ राजनीतिक व्यक्तियों पर भी कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ईमेल का उद्देश्य लोगों में भय और दहशत फैलाना प्रतीत होता है। पुलिस ने साइबर तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है और ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और परिसर की जांच की जा चुकी है। एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही ऐसी अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।#Shimla
#HimachalPradesh
#HighCourt
#BombThreat
#CyberCrime
#PoliceInvestigation
#SecurityAlert
#HPPolice
#BreakingNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000