हिमाचल को कांग्रेस ने अपराध,माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेला : चेतन बरागटा! – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को कांग्रेस ने अपराध,माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेला : चेतन बरागटा!

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनाँक: 29 मार्च,2025

Advertisement

भाजपा की सुपरहिट रैली ने हिलाया सरकार का सिंहासन!

Advertisement

भाजपा की सुपरहिट रैली से प्रदेश सरकार का सिंहासन हिल गया,ये बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही। उन्होंने कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है।
जनता के बीच भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस की सरकार को अब जनता ने अब उखाड़ फेकने की तैयारी कर ली है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

बागवानी माफिया क्षेत्र में पुरी तरह सक्रिय है। जिस कारण हिमाचल प्रदेश में बागवानी उद्योग पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। विदेशों से लाखों की संख्या में सेब के पौधे बिना उचित जांच और क्वॉरनटीन प्रक्रिया के लाए गए। जिससे घातक वायरस और कीट हमारे बागीचों में फैल चुके है। बिना किसी जांच प्रक्रिया के ही संक्रमित पौधे खुलेआम बेचे जा रहे हैं। सवाल यह है कि सरकार इस पर चुप क्यों है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का दूसरा नाम भ्रष्टाचार बन चुका है। हर विभाग में रिश्वतखोरी और घोटाले चरम पर हैं। खाद्य आपूर्ति से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, हर जगह कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबी ठेकेदारों की लूट मची हुई है।

बरागटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वित्तीय बदहाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल पर 1 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लाद दिया गया है। सरकार जनता पर नए-नए टैक्स थोपकर और महंगाई बढ़ाकर अपनी नाकामी छुपाने में लगी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000