हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी, प्रस्ताव मांगा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी, प्रस्ताव मांगा

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रदेश में शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक ड्रेस कोड लागू करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा से प्रस्ताव मांगा है। कई स्कूलों के प्रिंसिपलों ने शिक्षकों के आग्रह पर ड्रेस कोड को शुरू करने की निदेशालय से मंजूरी मांगी है। निदेशालय ने अपने स्तर पर मंजूरी देने की जगह शिक्षा सचिव को मामले से अवगत कराया। इसके चलते शिक्षा सचिव ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की मंजूरी के बाद इस बाबत अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार की ड्रेस कोड तय हो सकती है। देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है। इसी तर्ज पर अब सूबे में भी यही व्यवस्था की जा रही है। हालांकि इसे अभी स्वैच्छिक तौर पर शुरू किया जाना है। शिक्षकों की ड्रेस के रंग तय करने के लिए अधिकारियों ने अन्य राज्यों का ड्रेस कोड स्टडी करना शुरू कर दिया है। इस बाबत विषय विशेषज्ञों से भी मदद ली जाएगी। शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्कूल में फैशनेबल कपड़े पहनकर आने पर पहले से ही प्रदेश में रोक लगाई गई है। प्रदेश के कई स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है।

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000