हिमाचल के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, इतने दिन खराब रहेगा माैसम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, इतने दिन खराब रहेगा माैसम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट है। बुधवार को भी लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिंकुला दर्रे में करीब साढ़े सात सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी। वहीं कांगड़ा जिले के धर्मशाला, पालमपुर के साथ लगते इलाकों और हमीरपुर में बारिश हुई। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

माैसम विभाग ने 5 अक्तूबर के लिए किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति को छोड़कर सभी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला के लिए भारी बारिश, अंधड़ व ओलावृष्टि, जबकि  किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के लिए बारिश के साथ भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम  व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 18.8, भुंतर 16.4, कल्पा 8.4, धर्मशाला 16.6, ऊना 19.2, नाहन 20.3, पालमपुर 15.0, सोलन 16.7, मनाली 13.1, कांगड़ा 18.8, मंडी 19.6, बिलासपुर 20.6, हमीरपुर 18.7, कुफरी 13.7, कुकुमसेरी 7.6, नारकंडा 10.8, भरमाैर 15.3, रिकांगपिओ 13.0, बरठीं 19.3, पांवटा साहिब 23.0, ताबो 4.3 व बजाैरा में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000