हिमाचल के आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: PMAY-G के तहत 8,547 नए घरों को मंजूरी, कुल संख्या 10,180 हुई – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: PMAY-G के तहत 8,547 नए घरों को मंजूरी, कुल संख्या 10,180 हुई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बारिश से बाढ़,भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 8,547 अतिरिक्त मकानों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति वर्ष 2025-26 के लिए विशेष परियोजना के रूप में दी गई है। इससे पहले भारत सरकार ने कुछ समय पहले सितंबर माह में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1,633 नए घरों के निर्माण की मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत हिमाचल प्रदेश में अब कुल 10180 मकानों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। यह मंजूरी विशेष परियोजना के तहत दी गई है।
आवास प्लस ऐप में अपलोड करें नाम
प्रभावित परिवारों के नाम आवास प्लस 2024 मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे, ताकि वे स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल न होने पर भी लाभ पा सकें। केंद्र ने राज्य को निर्देश दिया है कि लाभार्थियों की पहचान पीएम आवास योजना-ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए और आवास प्लस 2024 ऐप के जरिए उनके विवरण अपलोड किए जाएं।
एक महीने में पूरी करें कार्रवाई
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित करे कि लाभार्थियों की पहचान पीएमएवाई-जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष परियोजना के लिए की जाती है और पात्र लाभार्थियों की पहचान और विवरण अपलोड करने

#PMAYG #HimachalDisasterRelief #RuralDevelopment #NewHousingApproval #HimachalFloods #CentralGovernment #PMAY #DisasterSupport #HimachalPradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000