हिमाचल के अस्पतालों में आएगा बड़ा सुधार, 1731 करोड़ का जाइका प्रोजेक्ट फिर हुआ बहाल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के अस्पतालों में आएगा बड़ा सुधार, 1731 करोड़ का जाइका प्रोजेक्ट फिर हुआ बहाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

बाह्य वित्त पोषित बजट लिमिट समाप्ति पर केंद्र ने लगाया था कट
मुख्यमंत्री सुक्खू ने नए तर्कों के साथ पक्ष रखकर मनवा ली बात
हिमाचल में मेडिकल कालेजों और सरकारी अस्पतालों की सेहत अब 1731 करोड़ रुपए से सुधरेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हेल्थ सेक्टर में आधुनिक मशीनें और सुविधाएं जोडऩे के लिए जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी यानी जाइका के माध्यम से एक प्रोजेक्ट भारत सरकार से मंजूर करवाया था। राज्य के लिए यह राशि लोन की तरह है, जिसमें स्टेट शेयर भी शामिल है। जब यह प्रोजेक्ट सबमिट किया गया, तो बाह्य वित्त पोषण के लिए हिमाचल पर लगाई गई कैपिंग के कारण बजट खत्म हो गया था, इसलिए केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को 1422 करोड़ तक ही स्वीकृति दी थी। प्रोजेक्ट में 246 करोड़ का कट लग गया था। राज्य सरकार ने नए तर्कों के साथ यह केस भारत सरकार से उठाया था, इसलिए अब काटी गई यह राशि बहाल हो गई है। अब जाइका के पहले चरण का यह प्रोजेक्ट 1731 करोड़ का होगा।
पहले जब 1422 करोड़ की मंजूरी आई थी, तो इसमें राज्य का हिस्सा 284 करोड़ और बाहरी सहायता 1138 करोड़ थी। अब पूरा प्रोजेक्ट बहाल होने के कारण राज्य के हिस्से में भी बदलाव आएगा। इस परियोजना से हिमाचल में जाइका की हेल्थ सेक्टर में पहली बार एंट्री हुई थी।

#HimachalHealthMission
#JICAProject
#CMsukhu
#HealthcareUpgrade
#ModernHospitals
#HealthInfrastructure
#SwasthHimachal
#HimachalDevelopment
#PublicHealthReform
#BetterHealthcare

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000