हिमाचल आत्मनिर्भरता की ओर, सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना – भारत केसरी टीवी

हिमाचल आत्मनिर्भरता की ओर, सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रदेश में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और हर वर्ग और क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू की उपस्थिति में शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज से कांग्रेस पार्टी में नए युग की शुरूआत हुई है और युवा पीढ़ी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाली है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। नई टीम की कांग्रेस पार्टी को पुन: सत्ता में लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।

प्रदेश सरकार नए अध्यक्ष के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनय कुमार तीन बार के विधायक और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े व्यक्ति हैं। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

#HimachalNews #CMSukhu #CongressHimachal #VinayKumar #HimachalPolitics #SelfReliantHimachal #PoliticalUpdate  #HPGovt #Democracy #CongressPresident #RajivBhawan 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000