हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एन.एच. डिवीज़न सोलन सहित कई उप-मण्डल को बंद करने के निर्णय पर कड़ा रोष व्यक्त: तरसेम भारती  – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एन.एच. डिवीज़न सोलन सहित कई उप-मण्डल को बंद करने के निर्णय पर कड़ा रोष व्यक्त: तरसेम भारती 

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन,

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नेशनल हाईवे डिवीज़न सोलन और कई उप-मण्डल को बंद किए जाने के निर्णय पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कड़ा रोष जताया गया है। सरकार के इस कदम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों और सड़क प्रबंधन पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा लगातार उच्च मार्ग डिवीज़नों को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते सरकार ने पहले ही कई डिवीज़नों को बंद कर दिया है, जिनमें निम्नलिखित डिवीज़न और उप-मण्डल सम्मिलित हैं:

डिवीज़न: ढली (शिमला)

उप-मण्डल: नारकंडा, ज्यूरी व निगुलसरी (रामपुर), धौलाकुआं (नाहन), शाहपुर (कांगड़ा) और चंबा डिवीज़न।

 

इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के माध्यम से नई सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए लगभग 69 सड़कों की सूचियाँ भेजी गई थीं, जिनमें जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ मार्ग भी शामिल था। इसके बावजूद, हिमाचल प्रदेश सरकार का रुख असहयोगात्मक रहा है और कई डिवीज़नों व सब-मण्डल को बंद कर दिया गया है।

 

अब सोलन के एन.एच. डिवीज़न को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिसका कड़ा विरोध किया जा रहा है। भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो शीघ्र ही व्यापक स्तर पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000