हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस ने धर दबोचा घर में फर्जी आधार-वोटर कार्ड बनाने वाला, मिले कई दस्तावेज – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस ने धर दबोचा घर में फर्जी आधार-वोटर कार्ड बनाने वाला, मिले कई दस्तावेज

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलसि ने राजपुरा क्षेत्र के एक घर में चल रहें फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाने के अवैध धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से फर्जी आधार, पैन, वोटर आईडी, कम्प्यूटर व ऐसे कई उपकरण बरामद किए हैं जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं।

Advertisement

हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 12 के तहत आने वाले राजपुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति फर्जी तरीके से कम्प्यूटर व प्रिंटर की सहायता से फर्जी आधार, वोटर कार्ड के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का अवैध कार्य कर रहा है।

Advertisement

इस जानकारी पर एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर 12 के राजपुरा मोहल्ले में उस घर में छापा मारा गया, जिसकी जानकारी गुप्त सूत्र ने उसे दी थी। घर से फर्जी आधार, पेन कार्ड, वोटर आईडी एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने 48 वर्षीय कृष्ण कुमार कश्यप वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

उसके पास से एक कम्प्यूटर, एक सीपीयू, एक अदद प्रिन्टर, एक अदद की बोर्ड, एक माउस मय लीड, कूट रचित वोटर आईडी कार्ड्स व आधार कार्ड विभिन्न नाम पते के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड कुल 17, कूटरचित विभिन्न नाम पते के वोटर कार्ड व आधार कुल 8, मय नाम और नम्बरों की हस्तलिखित पर्चियां बरामद हुई।

Advertisement

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी राजपुरा, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट राजपुरा, ललित कुमार एसओजी, जगत सिंह राजपुरा शामिल थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000