स्वच्छता के लिए शत-प्रतिशत जन सहभागिता अनिवार्य- मनमोहन शर्मा स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम

सोलन। मदन शर्मा 10.02.2025

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही समृद्ध शहर का आधार है और स्वच्छता सुनिश्चित बनाने के लिए शत-प्रतिशत जन सहभागिता अनिवार्य है। उपायुक्त आज यहां स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत नगर निगम सोलन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित बनाने के लिए कचरे का समुचित एवं वैज्ञानिक प्रबन्धन आवश्यक है। इस दिशा में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरे के प्रबन्धन के लिए परिणाम मूलक पहल की जाएंगी।

Advertisement


उन्होंने कहा कि कचरे के उत्पन्न होने के स्थान पर कचरे के वर्गीकरण एवं पृथकीकरण की दिशा में यह कार्यक्रम परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लोगों को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Advertisement


उपायुक्त ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नागरिक सेवा पोर्टल भी कार्य कर रहा है। इस पोर्टल पर आरम्भ में 9 आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें से 7 सेवाएं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होंगी। इसके माध्यम से व्यापार लाईसेंस, सम्पत्ति कर प्रबंधन, शिकायत निवारण, सामुदायिक स्थानों की बुकिंग सहित अनेक जन सेवाएं लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। भविष्य में इस प्लेटफार्म के माध्यम से 45 सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Advertisement

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को सुगम बनाने तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सरकार नवाचार के माध्यम से सतत प्रयत्नशील है। भविष्य में जिला सोलन को स्वच्छ रखने के लिए सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि सोलन के शहरी निकायों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरे के प्रबन्धन के लिए विभिन्न पहल की जाएंगी।
नगर निगम की महापौर उषा शर्मा ने कहा कि नगर निगम सोलन द्वारा कचरा एकत्रित करने तथा निपटारे के लिए व्यापक स्तर पर तंत्र विकसित किया गया है। इसके वैज्ञानिक निपटारे के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शहरी स्थानीय निकायों में पार्किंग, पार्क व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त विमला वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।
स्वच्छता विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।
नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, राजीव कोडा, रजनी, सुषमा देवी, पूजा, ईशा पराशर, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर सहित शहरी निकायों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थेे।
.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000