स्कूल भवन में चल रहा बीपीईओ पट्टा का कार्यालय – भारत केसरी टीवी

स्कूल भवन में चल रहा बीपीईओ पट्टा का कार्यालय

स्कूल में सिर्फ दो कमरों में लग रहीं पांच कक्षाएं

Advertisement

रोटीवाला(सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा महलोग का कार्यालय प्राथमिक स्कूल के भवन में चल रहा है। जिससे बच्चों के लिए यह भवन कम पड़ रहा है। तीन कमरों में बीपीईओ कार्यालय चल रहा है अब दो ही कमरे स्कूल के लिए बचे हैं। इसमें पांच कक्षाएं लगाने में मुश्किल हो रही है। वहीं कुछ बच्चों को प्रतिकूल मौसम में बरामदे में बैठना पड़ रहा है।

Advertisement

प्राथमिक स्कूल पट्टा में 78 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस स्कूल में छह कमरे हैं। दो मंजिला इस भवन में तीन कमरे नीचे और तीन ऊपर की मंजिल में है। यहां पर बीपीईओ का अपना भवन न होने से स्कूल के भवन में ही यह कार्यालय चल रहा है। जिससे तीन कमरे खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। दो कमरों में विभाग ने पठन पाठन सामग्री भरी हुई है। जबकि तीन कमरे ही प्राथमिक स्कूल के बचे हैं। इन कमरों में 78 बच्चों को बैठना काफी कठिन कार्य है। ऐसे में कुछ बच्चों को बरामदे में बैठाया जा रहा है।

Advertisement

पीटीए प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि विभाग ने बीपीईओ कार्यालय खोलने के लिए जमीन नाम कर दी है। उस पर भवन बनाने के लिए 54 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार करके विभाग व सरकार को भेजा गया है। लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्कूल की बिल्डिंग में बीपीईओ कार्यालय चलने से बच्चों को कापी दिक्कत हो रही है। उन्होंने जल्द ही बीपीईओ कार्यालय बनाने की मांग की है। उधर, बीपीईओ हाकम सिंह कठाना ने कहा कि बीपीईओ कार्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएग। उन्होंने माना की स्कूल का भवन उनके पास होने से बच्चों को दिक्कत हो रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000