स्कूलों में शुरू होगा हॉर्टिकल्चर वोकेशनल कोर्स, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की घोषणा – भारत केसरी टीवी

स्कूलों में शुरू होगा हॉर्टिकल्चर वोकेशनल कोर्स, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की घोषणा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल दूसरा राज्य बना, जिसे NCVET से डुअल स्टेटस मिला: शिक्षा मंत्री

Advertisement

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के निरंतर प्रयासों से बोर्ड को नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) द्वारा “डुअल कैटेगरी” की मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा राज्य बन गया है, जिसे अवार्डिंग बॉडी (AB) और असेसमेंट एजेंसी (AA) दोनों के रूप में स्वीकृति मिली है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने और छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। अब HPBOSE नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने, संचालित करने और छात्रों का मूल्यांकन कर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत होगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य अकादमिक शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा को जोड़ना है।

इस नई व्यवस्था के तहत पहला कदम उठाते हुए राज्य के स्कूलों में बागवानी (हॉर्टिकल्चर) का विशेष व्यावसायिक कोर्स शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को “भारत का फल कटोरा” कहा जाता है और इस कोर्स से छात्रों को बाग प्रबंधन, पोस्ट-हार्वेस्ट तकनीक और ऑर्गेनिक खेती का वैज्ञानिक और व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल ने बताया कि यह कार्यक्रम NSQF लेवल 1 से 4 के अनुसार तैयार किया जाएगा, जिससे छात्रों को आधुनिक कृषि और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल मिल सके। साथ ही सरकारी स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000