स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा निर्वाचन शिक्षा का पाठ, हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन – भारत केसरी टीवी

स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा निर्वाचन शिक्षा का पाठ, हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से निर्वाचन शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में लोकतंत्र, ईवीएम और मताधिकार को शामिल किया जाएगा। गुरुवार को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षा और निर्वाचन विभाग के बीच राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में इस बाबत समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा सचिव राकेश कंवर तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत हर शिक्षण संस्थान में निर्वाचन साक्षरता को सुनिश्चित बनाया जाएगा ताकि 18 साल की आयु पूर्ण होने पर मतदाता वोट के महत्व को समझ सके और इनरोलमेंट शत प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000