सौरभ कालिया वन विहार में टॉय ट्रेन का सफल ट्रायल, शांता कुमार बोले—पर्यटन में जुड़ेगा नया मील का पत्थर – भारत केसरी टीवी

सौरभ कालिया वन विहार में टॉय ट्रेन का सफल ट्रायल, शांता कुमार बोले—पर्यटन में जुड़ेगा नया मील का पत्थर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पालमपुर 11 सितम्बर, 2026, रजनीश कपिल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरे जन्मदिन सप्ताह में ही सौरभ कालिया बिहार में टॉय ट्रेन का परीक्षण सफल हो गया। अब बहुत जल्दी इसका उ‌द्घाटन होगा और हिमाचल के पर्यटन में एक नया मील पत्थर जुड़ जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के आस पास किसी भी प्रदेश में टॉय ट्रेन नही है। पिछले दो वर्षों से इसके लिए लगातार कोशिश करता रहा। मुझे खुशी है कि हिमाचल सरकार और वन विभाग इसे पूरा करने में लगे रहे। पालमपुर के पिछले वन मण्डल अधिकारी और वर्तमान वन मण्डल अधिकारी विशेष प्रयत्न करते रहे। प्रदेश सरकार से भी सब प्रकार का सहयोग मिलता रहा। उन सब का धन्यवाद करता हूं।

 

शान्ता कुमार ने कहा कि टॉय ट्रेन के प्रारम्भ होने के बाद हिमाचल का पर्यटन बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। कुछ वर्ष पहले कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद सौरभ कालिया के नाम पर मैंने सांसद निधि से सौरभ कालिया वन विहार बनवाया था। मुख्य रूप से वहां वोटिंग की सुविधा थी परन्तु स्थान बहुत सुन्दर था इसलिए वह पर्यटन का केन्द्र बन गया। अब टॉय ट्रेन शुरू होने के बाद इसके कारण हिमाचल का पर्यटन बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000