सोलन मे बेटे का हो रहा था झगड़ा बीच-बचाव करने पहुंच गई मां, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान – भारत केसरी टीवी

सोलन मे बेटे का हो रहा था झगड़ा बीच-बचाव करने पहुंच गई मां, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल से एक बेहद झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शहरोल पंचायत के कुईरू गांव में दो व्यक्तियों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में अपने बेटे का बचाव करने पहुंची एक मां को अपनी जान गंवानी पड़ गई। आरोपी द्वारा गला पकड़कर धक्का दिए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। मृतका के बेटे शुभम ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को उसका गांव के ही एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। अपने बेटे को झगड़े में उलझा देख मीना देवी बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गईं और दोनों को अलग करने का प्रयास करने लगीं।

आरोप है कि झगड़े के बीच गुस्से में आकर आरोपी ने मीना देवी का गला पकड़ लिया और उन्हें जोर से धक्का दे दिया। धक्के के कारण महिला अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन मीना देवी को नागरिक अस्पताल अर्की लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000