सोलन में Aam Aadmi Party की बैठक, नगर निगम चुनाव में 17 वार्डों पर दावेदारी का ऐलान – भारत केसरी टीवी

सोलन में Aam Aadmi Party की बैठक, नगर निगम चुनाव में 17 वार्डों पर दावेदारी का ऐलान

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी सोलन विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक विश्राम गृह, सोलन में आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड से चुनाव लड़ने हेतु अपनी सहमति एवं विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी सभी सत्रह वार्डों में अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत करेगी।

जनहित से जुड़े लोगों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों से चुनाव लड़ने हेतु नाम देने का आह्वान किया गया। खासकर महिला प्रत्याशियों से भी आगे आकर दावेदारी प्रस्तुत करने की अपील की गई, ताकि सोलन की जनता के समक्ष एक मजबूत विकल्प रखा जा सके।

बैठक के दौरान लगभग 25 युवाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के शिमला लोकसभा के सह प्रभारी श्री दीपक झा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार रखे और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर मंथन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000