शिमला फोरलेन निर्माण के दौरान टावर क्रेन का बूम गिरा, एक मजदूर की मौत, तीन घायल – भारत केसरी टीवी

शिमला फोरलेन निर्माण के दौरान टावर क्रेन का बूम गिरा, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पुजारली के सुईंठा क्षेत्र में हुआ हादसा, सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले

Advertisement

ढली-कैथलीघाट फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुजारली के सुईंठा क्षेत्र में काम के दौरान टावर क्रेन का बूम अचानक जमीन पर खड़े श्रमिकों के ऊपर जा गिरा। हादसे में चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोहर सिंह निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान रोमित, नसीम मोहम्मद और चंद्रकांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों घायल भी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सुईंठा क्षेत्र में ढली-कैथलीघाट फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान टावर क्रेन का बूम अचानक टूटकर या नीचे गिरकर वहां खड़े श्रमिकों पर जा गिरा। बूम की चपेट में आने से चारों मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोमित, नसीम मोहम्मद और चंद्रकांत का उपचार आईजीएमसी में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी आईजीएमसी अस्पताल पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000