सोलन में 4 लाख की पिकअप चोरी का मामला सुलझा, 6 चोरी के मामलों और 2 उद्घोषित अपराधी मामलों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में 4 लाख की पिकअप चोरी का मामला सुलझा, 6 चोरी के मामलों और 2 उद्घोषित अपराधी मामलों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 12-10-2026 को सोलन निवासी श्री विशाल सूद ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 11/12-10-2026 की मध्यरात्रि को आंजी रबोन में खड़ी उनकी पिकअप गाड़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरी हुई पिकअप गाड़ी की कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन में संबंधित अभियोग पंजीकृत कर मामले का अन्वेषण शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने चोरी हुई गाड़ी की बरामदगी एवं आरोपी की पहचान के लिए जांच तेज की । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सोलन शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। अन्वेषण के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी हुई पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल उसी रात धर्मपुर क्षेत्र में चोरी का सामान रखने के लिए किया गया था। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए दिनांक 14-10-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने आरोपी वीरेंद्र कुमार पुत्र श्री लेख राम, निवासी गांव गुसान, डाकघर गड़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन, हि०प्र० 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 15-10-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है । आरोपी के विरुद्ध विभिन्न पुलिस थानों में चोरी से संबंधित 06 मामले तथा उद्घोषित अपराधी से संबंधित 02 मामले दर्ज पाए गए हैं । मामले में आगामी अन्वेषण जारी ह

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000