सोलन में युवकों पर हमला, 3 घायल—एक IGMC शिमला रेफर, 20 संदिग्ध हिरासत में – भारत केसरी टीवी

सोलन में युवकों पर हमला, 3 घायल—एक IGMC शिमला रेफर, 20 संदिग्ध हिरासत में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन (मदन शर्मा )28 मार्च 2026

Advertisement

 

Advertisement

सोलन में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए IGMC Shimla रेफर किया गया है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली कि मारपीट में घायल तीन युवकों को उपचार के लिए लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायलों की पहचान हर्ष (निवासी धोबीघाट, सोलन), ललित किशोर (23 वर्ष, निवासी राजगढ़, सिरमौर) और ललित (26 वर्ष, निवासी बनोह, जिला सोलन) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में अजय कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका रिश्तेदार अभिषेक परीक्षा देने गर्ल्स स्कूल सोलन गया था, जहां कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन अपने साथ ले जाने लगे। सूचना मिलने पर अजय अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और अभिषेक को छुड़ाया।

इसके बाद जब वे सभी धोबीघाट की ओर लौट रहे थे, तभी करीब 15–20 अज्ञात युवक तेजधार हथियारों के साथ पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवक घायल हो गए।

मामले में पुलिस थाना सदर सोलन में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 3–4 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक करीब 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह झड़प हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू वर्मा ने मामले के पुष्टि की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000