सोलन में तेज रफ्तार पर ब्रेक: 30 किमी प्रतिघंटा से अधिक गति पर कटेगा चालान दोपहिया वाहन चालकों पर रहेगी विशेष नजर – भारत केसरी टीवी

सोलन में तेज रफ्तार पर ब्रेक: 30 किमी प्रतिघंटा से अधिक गति पर कटेगा चालान दोपहिया वाहन चालकों पर रहेगी विशेष नजर

रिपोर्ट: मदन शर्मा, सोलन

Advertisement

सोलन जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में अब वाहनों की अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सोलन और बद्दी के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जो भी चालक इस सीमा का उल्लंघन करते हुए पाए जाएं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

Advertisement

सोलन नगर निगम की पहल पर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, शहर के माल रोड और अन्य प्रमुख बाजारों में दोपहिया वाहन चालकों की तेज रफ्तार से कई बार दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने जिला प्रशासन से गति सीमा निर्धारित करने का अनुरोध किया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

Advertisement

यह नियम सिर्फ सोलन शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के अन्य कस्बों और बाजारों में भी लागू होगा। तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

Advertisement

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति तय सीमा से तेज वाहन चलाते पाया गया तो उसके खिलाफ न सिर्फ चालान काटा जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। खासकर दोपहिया वाहनों की सघन निगरानी की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस फैसले से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000