सोलन: बघाट बैंक में लोन वितरण में बड़े स्तर की अनियमितताएं उजागर, 47 लाख क़े लोन पर 74 लाख व्याज। – भारत केसरी टीवी

सोलन: बघाट बैंक में लोन वितरण में बड़े स्तर की अनियमितताएं उजागर, 47 लाख क़े लोन पर 74 लाख व्याज।

सोलन मदन शर्मा 14 नवंबर

Advertisement

बघाट बैंक के लोन वितरण से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने करीब 47 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन बैंक ने उस पर 74 लाख रुपये ब्याज जोड़ दिया। दावा किया जा रहा है कि लोन को लिए हुए सिर्फ पांच वर्ष ही हुए थे, इसके बाद भी ग्राहक को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया।

मामला जब सहायक पंजीयक की अदालत में पहुंचा, तो अधिकारियों ने भी ब्याज की इतनी भारी राशि पर हैरानी जताई। दस्तावेजों की दोबारा जांच में कई गड़बड़ियों की आशंका सामने आई। अदालत ने संबंधित ग्राहक को पुनः अपील करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि ब्याज की गणना में गंभीर त्रुटियां हो सकती हैं। उधर, डिफाल्टर घोषित किए जाने के बाद ग्राहक के खिलाफ समन भी जारी कर दिए गए थे। सहायक पंजीयक की अदालत में तीन दिन तक चली सुनवाई में कई अन्य मामलों की भी परतें खुलीं।

जांच में सामने आया कि:

एक ही संपत्ति पर दो-दो लोन जारी किए गए।

कई मामलों में एक ही गारंटर का नाम उपयोग किया गया।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन स्वीकृत किए जाने की आशंका भी जताई गई।

गारंटरों का आरोप है कि उन्हें न तो लोन राशि की जानकारी दी गई, न यह कि उनके दस्तावेज लोन में उपयोग किए गए हैं।

इन खुलासों के बाद उस समय के बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन, गिरीश नड्डा ने बताया कि मामला उनकी अदालत में आया था, जिसमें 47 लाख के लोन पर 74 लाख का ब्याज दिखाया गया था। उन्होंने पूरे प्रकरण की पुनः जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, बैंक प्रबंधन से जुड़े अन्य मामलों में भी लगातार अनियमितताएं उजागर हो रही हैं, जिनकी जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000