सोलन फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट – भारत केसरी टीवी

सोलन फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट

सोलन मदन शर्मा 20 नवंबर 2025

ओछघाट के ड्रीम विला होटल के पास फायरिंग की घटना को लेकर नया खुलासा सामने आया है। थाना सोलन को मिली सूचना के बाद की गई तस्दीक में पता चला कि यह मामला शूलिनी यूनिवर्सिटी के दो छात्र समूहों के बीच पिछले दिनों हुए विवाद से जुड़ा हुआ है।

📌 क्या हुआ था?

19 नवंबर को आदित्य कुमार, पुत्र राजबल्ली शाह, निवासी हरियाणा — जो शूलिनी यूनिवर्सिटी में BBA प्रथम वर्ष का छात्र है — के किराए के कमरे में यूनिवर्सिटी के कुछ सीनियर छात्र पहुँच गए थे।
वहां बहसबाजी और गाली-गलौज हुई, जिससे मामला गरमाता गया।

रात में आदित्य के पिता और परिजन सोलन पहुँच गए और आज उन्होंने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से शिकायत भी की। इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया।

📌 फायरिंग कैसे हुई?

आज जब आदित्य कुमार, उसके पिता राजबल्ली शाह और परिजन ड्रीम विला होटल के पास पहुँचे, तो पिछली रात झगड़ा करने वाले समूह में से एक छात्र धर्मा वहाँ पहुंच गया।

आरोप है कि धर्मा ने राजबल्ली शाह की लाइसेंसी पिस्टल छीन ली
और हवा में एक फायर कर दिया।

खुशकिस्मती से इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।

📌 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने आरोपित धर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और
लाइसेंसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है।

मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000