सोलन पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: चौथे नशा तस्कर पर PIT NDPS में कार्रवाई, जमानत के बावजूद सक्रिय था तस्कर, अब 3 महीने की जेल – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: चौथे नशा तस्कर पर PIT NDPS में कार्रवाई, जमानत के बावजूद सक्रिय था तस्कर, अब 3 महीने की जेल

🟥 सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नशा तस्कर पंकज कुमार को प्रिवेंटिव एक्शन के तहत जेल भेजा गया

Advertisement

सोलन, 12 जून 2025:
सोलन जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक और कुख्यात और आदतन अपराधी को निवारक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। पुलिस ने PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances Act) की धारा 3(1) के तहत कार्यवाही करते हुए पंकज कुमार पुत्र श्री जोगिंदर कुमार, निवासी गांव थड़े की ठाकुरद्वारा, डाकघर मांडोधार, तहसील कसौली, जिला सोलन को 3 महीने के लिए हिरासत में भेजा है।

Advertisement

पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में यह सामने आया है कि आरोपी पंकज कुमार पूर्व में भी चिट्टा तस्करी के दो मामलों में संलिप्त रह चुका है, जिनमें वह न्यायालय से जमानत पर था। इसके बावजूद वह लगातार नशा तस्करी में संलिप्त रहा, जिससे पुलिस और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बना हुआ था।

Advertisement

प्रशासन की सख्ती:
हिमाचल प्रदेश सरकार और सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार जिला पुलिस ने लगातार ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजने का सिलसिला जारी रखा है। अब तक कुल चार आदतन नशा तस्करों को PIT NDPS Act के तहत जेल भेजा जा चुका है और वे अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

Advertisement

एसपी सोलन का बयान:
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा, “नशे के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आदतन अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000