नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं : हर्ष – भारत केसरी टीवी

नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं : हर्ष

शिमला सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा 17/09/2025

Advertisement

भाजपा जिला सोलन का रक्तदान शिविर का आयोजन बद्दी में किया गया जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सोलन के जिला अध्यक्ष रतनपाल ने की, रक्तदान शिविर में कुल 210 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
हर्ष महाजन ने कहा आज नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। यह लोकप्रियता सिर्फ चुनावी जीतों से नहीं आती, यह आती है लोगों के दिल में बसे विश्वास से। मोदी जी की लोकप्रियता का आधार है, उनकी ईमानदारी, कड़ी मेहनत, और गरीब कल्याण के लिए समर्पण। इसी को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब कल्याण को सर्वोपरि मानकर कई ऐतिहासिक योजनाएँः प्रधानमंत्री आवास योजना हर गरीब को पक्का घर, उज्ज्वला योजना माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति, आयुष्मान भारत गरीब परिवारों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि -किसानों को सीधे आर्थिक सहायता, जनधन योजना करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोलकर आर्थिक सशक्तिकरण। ऐसे अनेक कार्यक्रमों के द्वारा करोड़ों जरूरतमंद लोगों को आवास, नल से जल, स्वास्थ्य, बैंकिंग, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिले। Guest I सुधारों के माध्यम से मोदी जी ने हमारे मध्यम वर्ग और व्यापारियों की आकांक्षाओं को समझा और उन्हें सम्मान दिया। पहले जिसे असंभव माना जाता था- टैक्स की जटिलताओं को कम करना, वो अब संभव हुआ। चार दरों की जगह केवल दो दरें- 5% और 18% रह गई हैं। इससे व्यापारियों के लिए कारोबार और आसान हुआ, अनुपालन सरल हुआ, और उनके प्रयासों का वास्तविक लाभ मिलेगा।’ जीएसटी रिफ़ॉर्म से रोज़मर्रा की चीजें सस्ती हुई है, हर परिवार की जेब पर बोझ कम हुआ है। जब ज़रूरी सामान कम दाम पर मिलता है, तो आम आदमी की खरीदने की ताक़त बढ़ती है और जीवन स्तर बेहतर होता है। यही बदलाव भारत को एक पारदर्शी, सरल और विकास को गति देने वाला टैक्स सिस्टम देता है, जो अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000