सोलन: डिजिटल अरेस्ट कर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों को धर्मपुर पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन: डिजिटल अरेस्ट कर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों को धर्मपुर पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

धर्मपुर (मंडी): हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में पिछले साल नवंबर में एक व्यक्ति से हुई लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Advertisement

धर्मपुर पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेश पाटीदार (38 वर्ष), रोहित कररे उर्फ रोहण कररे (33 वर्ष) और श्याम कुमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर निवासी शिकायतकर्ता को 11 नवंबर, 2024 को टेलीकॉम ऑफिस से एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उनके मोबाइल नंबर पर गलत गतिविधियों का हवाला देकर उसे बंद करने की बात कही। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर डराया और उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने तथा मनी लॉन्ड्रिंग में उनके नाम आने की झूठी कहानी रची।

Advertisement

 

Advertisement

पीड़ित को वीडियो कॉल पर एक फर्जी पुलिस अधिकारी दिखाया गया और उन्हें एक कमरे में अकेले बैठकर कमरा दिखाने के लिए कहा गया। जालसाजों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट और आरबीआई के फर्जी दस्तावेज भी दिखाए, जिससे वे बुरी तरह डर गए। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से पीड़ित से कुल 8 लाख 50 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए और फिर उनसे संपर्क तोड़ दिया। शिकायत के बाद धर्मपुर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। साइबर साक्ष्यों और बैंक खातों के विवरण का विश्लेषण करने के बाद पुलिस टीम ने 25 अप्रैल, 2025 को इंदौर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों को इंदौर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर धर्मपुर लाया गया, जहां उन्हें अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड पर गया है।

Advertisement

 

पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो, श्याम कुमार पाटीदार और महेश पाटीदार, के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। श्याम कुमार पर मध्य प्रदेश के शाजापुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जबकि महेश पाटीदार पर खरगोन में मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और उम्मीद है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। इस सफलता से साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने में पुलिस को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000