शिमला विंटर कार्निवल के आखिरी दिन जिला चम्बा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर के कलाकारों ने नचाये लोग – भारत केसरी टीवी

शिमला विंटर कार्निवल के आखिरी दिन जिला चम्बा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर के कलाकारों ने नचाये लोग

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 31 दिसम्बर 2023

Advertisement

शिमला 31 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के आखरी दिन जिला चम्बा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर के सांस्कृतिक दलों ने लोगों को खूब नचाया। जिला चम्बा से नाग सांस्कृतिक दल सामरा ने गद्दी नृत्य, जिला शिमला से जयश्वरी सांस्कृतिक दल ठियोग ने महासुवि नाटी, जिला कुल्लू के सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी ने कुल्लवी नाटी और जिला सिरमौर के युवा विकास कला मंच रिठोग कफोटा ने मुजरा नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, एनजेडसीसी पटियाला के पंजाब दल ने भागड़ा नृत्य के साथ-साथ नचार पार्टी और बहरूपिया दल ने भी अपनी प्रस्तुति दी जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया।

Advertisement

पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकाली कल्चरल परेड
शिमला विंटर कार्निवल के आखिरी दिन विभिन्न सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ कल्चरल परेड निकाली। कल्चरल परेड में ठोडा दल डरोल ठियोग जिला शिमला, ठोडा दल कुड्डु राजगढ़ जिला सिरमौर, लोटस वेलफेयर सोसाइटी वाद्यदल ठियोग जिला शिमला, साधना कलामंच धरोटी राजगढ़ जिला सिरमौर, मणनेश्वर लोक वाद्यदल माणन शिलारू जिला शिमला, पारम्परिक लोक वाद्यदल पांगणा जिला मण्डी, गुगा महाराज कला मंच गत्ताधार जिला सिरमौर और जय देवता बैंदरा वाद्ययंत्र दल कोटखाई जिला शिमला के कलाकार शामिल रहे।

Advertisement

हिम युवा रंग महोत्सव के तहत छात्रों ने प्रस्तुत किये नाटक
हिम युवा रंग महोत्सव के तहत गेयटी थिएटर में आज विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर नाटक प्रस्तुत किए। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राओं ने नाटक मुकदर का सिकन्दर अलेक्जेंडर, राजकीय महाविद्यालय मण्डी के छात्रों ने नाटक चारुमित्रा, राजकीय कॉलेज करसोग के छात्रों ने नाटक फॉलन ऐंजलस् तथा राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहडू के छात्रों ने नाटक हेमलेट की शानदार प्रस्तुतियां दी जिसका सभी दर्शकों ने लुत्फ़ उठाया और छात्रों के अभिनय की सराहना की।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000