“सेहत का रखवाला पान का पत्ता, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर” – भारत केसरी टीवी

“सेहत का रखवाला पान का पत्ता, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर”

भारत केसरी टीवी की रिपोर्ट

Advertisement

भारत में पान का पत्ता न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी इसे खास बनाते हैं। शादी-ब्याह, पूजा-पाठ या फिर किसी धार्मिक आयोजन में पान का पत्ता शुभता का प्रतीक माना जाता है।

वैज्ञानिक मान्यता भी
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पान के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। शोध बताते हैं कि यह कुछ हद तक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

आयुर्वेद में महत्व
आयुर्वेद के अनुसार पान का पत्ता सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश और मुंह की दुर्गंध जैसी सामान्य बीमारियों में उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा, पान चबाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और पेट की गैस या अपच की समस्या कम होती है। यह मुंह के बैक्टीरिया को दूर कर सांसों को ताजगी भी देता है।

प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर
पान के पत्तों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। यही कारण है कि पान को भोजन के बाद प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर कहा जाता है।

घर में भी उगाया जा सकता है पान
पान की बेल घर में लगाना बेहद आसान है। इसे तेज धूप की बजाय छायादार जगह पसंद आती है। बालकनी, बरामदे या दीवार के पास इसे लगाया जा सकता है। पान की बेल बीज से नहीं बल्कि टहनी से उगाई जाती है। 5-6 इंच लंबी टहनी को नमी वाली मिट्टी में लगाकर आसानी से इसकी खेती की जा सकती है।

गर्मियों में इसे सीधी धूप से बचाना जरूरी है और पत्तों पर हल्की पानी की स्प्रे करनी चाहिए। सर्दियों में पानी कम देना चाहिए लेकिन मिट्टी को सूखने से बचाना होता है। पत्तों पर कीड़े लगने पर नीम के पानी का छिड़काव कारगर माना जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000